तू मेरी जिंदगी में कुछ इस तरह से शामिल हुआ है
जैसे शांत बहती नदी को तेज हवा ने छूआ है
तेरी मासूम सी सूरत ने सब कुछ कहा है
तूने अपने जीवन में क्या कुछ सहा है
इतने निशान दिखाई दे रहे हैं
लगता है चोट से बहुत तेरा गहरा नाता रहा है
मैं किसी पर भरोसा करूं यह शायद ही कभी हुआ है
सब आसान सा लगता है जैसे पांव ने ओस को छुआ है
अब छोटी सी जिंदगी है और कितना कुछ अनकहा है
मौन की गांठ बांध ली की एक पल को कारवां सा थमा है
और वो तेरा दिल तोड़कर चले गए तुम्हे भी दर्द तो हुआ है
लगता है जिम्मेदारी के बोझ तले अरमानों की चिता जला रहा है
जो पीछे कहीं छूट गई थी वो हंसी आज फिर से कहीं खिली है
आज लगा है तेज बारिश के बाद बादलों से सूरज की धुप खिली है
दीवार पर लगे आईने ने भी मुस्कुराकर पूछ लिया है
सवेरा होने को है तुमने आंखों को झपकने तक ना दिया है
एक सपना सा लगता है जो खुली आंखों ने देख लिया है
और तुम्हें पाया नहीं है देख खोने का खोफ साथ में जी लिया है
ये जिंदगी है सरकार इसने बहुत कुछ दिया है
पल जो भी हो हमने भी बहुत खूबसूरती से जीया है
और इसमें तू मेरे मुस्कुराने की वजह बन गया है
होंठों तले दबे हर सवाल का जैसे जवाब बन गया है
तुम्हें अपनी हर दुआ में मांगू तू वो मुराद बन गया है
इस सूखी पड़ी जमीन पर रिमझिम सी बरसात बन गया है


0 Comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box