F बदलाव - Comrade

बदलाव



  • दुनिया को बदलते-बदलते मै कितना बदल गई
  • पहचानने से मुझको आईना मुरक गया  
  • अरे क्या थी वो मजबूरी जो मुझे मजबूर कर गई
  • हमारी मजबूरी पर ये दुनिया मस्ती कर गई
  • मेरी इस दुनिया से होड़ लग गई
  • मुझे धकाकर ये दुनिया आगे निकल गई 
  • हम संसार के इन नजारो में इस कद्र डूब गए
  • डुबोने से मुझको दरिया मुकर गया
  • संसार का स्वाद चखते-चखते हम अपना स्वाद भूल गए
  • जमाने की चाल में चाल मिलाते-मिलाते हम अपनी चाल भूूल गए
  •  जिन्दगी में अनेको आए और चले गए
  •  किसी को हमने समेट लिया तो कोई हमे समेटते चले गए
  • फर्माइशे पूरी की सबकी मैने
  • सबने मुझे ही खिलौना बना दिया 
  • कहते है नासमझ हूँ मैं
  • फिर भी स्लाह देने के काबिल बना दिया
  • दुनिया को बदलते-बदलते में इतना बदल गई
  • दूसरो से मिले सहारे को छीना, 
  • अपने पैरो पर खड़ा होना सीखा दिया

 Bharti




CONVERSATION

0 Comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box