मुझे भरोसा है आप पर।
आपको सब ठीक करना ही पड़ेगा।
मुझे वो ही तो इस दुनिया में लेकर आई है।
ये जन्म कम है उसका अहसान उतारने के लिए।
मुझे भरोसा है आप पर।
आदत नहीं है जिंदगी को उसके बिना जीने की।
आदत है मुझे आज भी उसके आंचल में सिर रखकर सोने की।
मुझे पता चल जाता है उसने कब मेरे सिरहाने से मेरी किताब समेट कर रख देती है।
मुझे पता चल जाता है उसनेे अभी खाना नहीं खाया है, फिर भी वो पहला निवाला मुझे ही खिलाती है।
बहुत परेशान करते हैं ना तेरी बनाई गई ममता की जीती जागती मुरत को।
फिर ये तो गलत है ना तकलीफ़ भी तो हमें ही देते क्यों तड़पा रहे हो उस को।
कभी किसी का बुरा नहीं चाहा है उसने।
जिन्हें तुमने अनाथ किया उनको भी जीना सिखाया है उसने।
मैं जी नहीं पाऊंगी उसके बिना।
मुझे भरोसा है आप पर आप सब ठीक कर देंगे।
मुझे जीने के मायने समझाएं है।
मैं कुछ भी करु मुझे मुझसे ज्यादा समझा है।
रोना तो कभी सिखाया ही नहीं।
आज उसे इतनी तकलीफ़ की आंसू थमें ही नहीं।
उसने डरना नहीं सिखाया लेकिन आज ये रात बहुत डरावनी लग रही है।
मोरों का कोलाहल भी कुछ अलग सा लग रहा है।
मेरी सुबह खिलखिलाती है उसके बस सिर पर हाथ फेरकर जगाने से।
मेरी सारी थकान मिट जाती है, उसके 'मेरा शेर' बच्चा कह देने से।
मैं जी नहीं पाऊंगी उसके बिना ये जिंदगी।
मुझे पता आप सब ठीक कर देंगे।
भरोसा है मुझे आपके ऊपर।







